देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी सूरज झा ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक भ्रमण किया। उन्होंने बाजार समिति, गौशाला, रामपुर, खोपरोडीह सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
बाजार समिति में सड़क समस्या पर जोर
बाजार समिति क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूरज झा ने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात की। दुकानदारों ने सड़क की जर्जर स्थिति से होने वाली परेशानियों से उन्हें अवगत कराया। इस पर मेयर प्रत्याशी ने चुनाव के बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़क समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
अन्य इलाकों में मांगा जनसमर्थन
गौशाला, रामपुर और खोपरोडीह में जनसंपर्क के दौरान श्री झा ने आम नागरिकों से संवाद करते हुए विकास के मुद्दों को सामने रखा। उन्होंने कहा कि देवघर के समग्र विकास के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है और इसी उद्देश्य से वे चुनाव मैदान में हैं।
इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी नगर निगम चुनाव में अपने पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा