नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

नगर निकाय चुनाव को लेकर आजसू पार्टी की हाई लेवल बैठक संपन्न, सभी 36 वार्डों में वार्ड प्रभारी नियुक्त

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आजसू पार्टी की एक हाई लेवल बैठक आज देवघर वार्ड संख्या–18 स्थित जिला अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने की, जबकि संचालन देवघर नगर अध्यक्ष कुंदन शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजा साहनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि इस बार नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है, इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि वह योग्य निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज नियुक्त किए गए सभी 36 वार्ड प्रभारी अपने-अपने वार्डों में योग्य प्रत्याशियों की पहचान करेंगे और यह तय करेंगे कि पार्टी किसे समर्थन देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मेयर पद के लिए समर्थन को लेकर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। जो भी प्रत्याशी सामाजिक न्याय और विकास के मार्ग पर चलने का शपथ पत्र देगा तथा जीतने के बाद अपने पूरे पाँच वर्ष के कार्यकाल में इन्हीं मूल्यों पर कार्य करेगा, पार्टी उसी को समर्थन देगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित वार्ड प्रभारियों की घोषणा की गई—

वार्ड 1 — अभिषेक कुमार
वार्ड 2 — चुनचुन यादव
वार्ड 3 — नयन राज साहनी
वार्ड 4 — रवि पासवान
वार्ड 5 — निर्भय चौधरी
वार्ड 6 — मनीष यादव
वार्ड 7 — कोशिश झा
वार्ड 8 — कुणाल रंजन
वार्ड 9 — छोटू तुरी
वार्ड 10 — राज शर्मा
वार्ड 11 — राहुल चौधरी
वार्ड 12 — सूरज ठाकुर
वार्ड 13 — धीरज केशरी
वार्ड 14 — मोहम्मद सोनू
वार्ड 15 — संतोष पंडित
वार्ड 16 — विजय मंडल
वार्ड 17 — सचिन झा
वार्ड 18 — बमबम यादव
वार्ड 19 — जितेंद्र ठाकुर
वार्ड 20 — प्रियांश रमानी
वार्ड 21 — विवेक राउत
वार्ड 22 — नीरज सिंह (भाक्कू)
वार्ड 23 — अभिषेक चंद्रवंशी
वार्ड 24 — निशांत शेखर
वार्ड 25 — सौरव मालाकार
वार्ड 26 — आदित्य कुंजीलवार
वार्ड 27 — सुनील कापड़ी
वार्ड 28 — चंदन केवट
वार्ड 29 — अमित यादव
वार्ड 30 — राहुल गुप्ता
वार्ड 31 — प्रेम मंडल
वार्ड 32 — अविनाश शर्मा
वार्ड 33 — अनिल केशरी
वार्ड 34 — मिथिलेश दास
वार्ड 35 — आलोक कुमार
वार्ड 36 — नीलेश दास

बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर नगर निकाय चुनाव में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय व विकास के मुद्दों पर मजबूती से काम करने का संकल्प लिया।