
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
बीएड कॉलेज प्रांगण के 23 वें देवघर पुस्तक मेला में आयोजित दो दिवसीय बाल संसद का आज सफलता पूर्वक समापन किया गया। उल्लेखनीय है कि विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा उपरोक्त दो दिवसीय बाल संसद के कार्यक्रम में भाग लिया गया था। बाल संसद के दूसरे दिन राष्ट्रीयगान के साथ बाल संसद की शुरुआत की गई। बाल संसद की समन्वयक डिवाईन पब्लिक स्कूल 10+2 की प्राचार्या डॉ. ममता किरण एवं राकेश राय के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। डाॅ. ममता किरण ने सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए उनका स्वागत किया तथा बाल संसद में भाग ले रहे सभी विद्यालय के बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम का आगाज किया। दूसरे दिन के बाल संसद को भी दो दलों में विभाजित किया गया था जिसमें पक्ष एवं विपक्ष दोनों की मौजूदगी रही। पक्ष में प्रधानमंत्री पद के साथ ही विभिन्न मंत्रालयों को इसमें रखा गया था। विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष के साथ ही विभिन्न नेताओं को भी इसमें शामिल किया गया था जिसके लिए सभी बच्चे श्वेत परिधानों में उपस्थिति हुए थे। संसद की सुरक्षा के लिए पुलिस की वर्दी में बाल सुरक्षा प्रहरी की भी नियुक्ति की गई थी।
इस बाल संसद में अध्यक्ष के रूप में तक्षशीला विद्यापीठ के शुभ्रत, प्रधानमंत्री की भूमिका में तक्षशीला विद्यापीठ की श्रेया मिश्रा, संसद के सचिव के रूप में डिवाईन पब्लिक स्कूल की रिया कुमारी ने अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभाई। इस बाल संसद में देश से जुड़े वर्तमान मुद्दों पर विभिन्न मंत्रालयों से विपक्ष पक्ष ने गंभीर सवाल पूछे। जिसका जवाब सत्ता पक्ष भी बड़े ही गंभीरता पूर्वक और ऊर्जावान तरीके से दे रहा था। बाल संसद सत्र का कार्यकाल काफ़ी रोचक रहा पक्ष विपक्ष में हल्की नोंक झोंक के साथ प्रश्नों और उत्तरों की बौछार देखते बन रही थी बच्चे काफ़ी तर्कपूर्ण तरीके संसद की कार्रवाही को आगे बढ़ा रहे थे।
बाल संसद में डिवाईन पब्लिक स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, तक्षशीला विद्यापीठ, ब्लू बेल्स, भारती विद्यापीठ, आर एल सर्राफ, संत माइकल , के बच्चों ने भाग लिया। बाल संसद के दूसरे व अंतिम दिवस पर आज पुस्तक मेला आयोजन समिति की तरफ से मुख्य अतिथि डॉ. एन डी मिश्रा व अन्य गणमान्य के हाथों सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किया गया। बाल संसद की समन्वयक डिवाईन पब्लिक स्कूल 10+2 की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सभी बच्चों का धन्यवाद किया बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा