देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर में आगामी देवघर पुस्तक मेला 2026, जो कि 23 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (बी.एड. कॉलेज), विलियम्स टाउन, देवघर के परिसर में आयोजित होने जा रहा है, उसकी स्मारिका (Souvenir) के निर्माण को लेकर आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक वाजपेई बिल्ला (Bajpai Villa), बी.एड. कॉलेज के समीप, विलियम्स टाउन, देवघर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्मारिका प्रभारी सुमन कुमार बाजपेई ने की। बैठक के दौरान स्मारिका निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में स्मारिका टीम के प्रमुख सदस्यों की सक्रिय एवं गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें मिथिलेश सिंह, डॉ. विजय शंकर, रवि शंकर साह, डॉ. प्रदीप सिंह देव, जलेश्वर ठाकुर सौकीन, सुप्रिया कुमार, खुशबू कुमारी एवं बबलू प्रमुख रूप से शामिल थे।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य स्मारिका के स्वरूप निर्धारण, डिज़ाइन, विषयवस्तु (कंटेंट), प्रस्तुति एवं गुणवत्ता को लेकर विचार साझा करना रहा। उपस्थित सदस्यों ने स्मारिका को केवल एक औपचारिक प्रकाशन न बनाकर, देवघर की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को प्रतिबिंबित करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बनाने पर विशेष बल दिया।
सदस्यों ने सुझाव दिया कि स्मारिका में स्थानीय साहित्यकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के विचारों के साथ-साथ देवघर पुस्तक मेला की यात्रा, उद्देश्य एवं सांस्कृतिक महत्व को प्रमुखता से शामिल किया जाए, ताकि यह स्मारिका न केवल मेले की शोभा बढ़ाए बल्कि पाठकों के लिए एक स्मरणीय एवं संग्रहणीय दस्तावेज के रूप में स्थापित हो सके।
बैठक के अंत में स्मारिका प्रभारी सुमन कुमार बाजपेई ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष की स्मारिका को नवाचार, गुणवत्ता और गरिमा के साथ प्रकाशित किया जाएगा, जो देवघर पुस्तक मेला 2026 की पहचान को और सशक्त बनाएगी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा