नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर कल्याण गुरुकुल में विभिन्न एनजीओ का एक्सपोज़र विज़िट, बेरोज़गार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल कोयरीडीह परिसर में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा एक दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बेरोज़गार एवं आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं की पहचान कर उन्हें चयन प्रक्रिया के माध्यम से कल्याण गुरुकुल के सहयोग से रोजगार एवं उद्योगों से जोड़ने के अवसर उपलब्ध कराना रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों ने कल्याण गुरुकुल के एरिया मैनेजर निरंजन कुमार से सीधा संवाद किया तथा युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल, रुचि एवं रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। युवाओं को किस प्रकार आवासीय तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ा जाए, इस योजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।कल्याण गुरुकुल के प्राचार्य सुनील मंडल ने जानकारी दी कि नए बैच के लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के मैट्रिक पास युवक-युवतियाँ आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 45 से 60 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें 20 से 22 हजार रुपये मासिक वेतन वाले रोजगार से जोड़ा जाएगा।
इसके साथ ही यह भी बताया गया कि कल्याण गुरुकुल देवघर से विदेश में रोजगार के लिए इच्छुक युवाओं हेतु तीन माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। प्राचार्य सुनील मंडल, निरंजन कुमार सहित एनजीओ दयानन्द पांडे,बिकास कुमार,चंद्रकांत मंडल,दिलीप तिवारी,किशोर सिन्हा,सच्चिदानंद मंडल,भवेश मिश्रा,गोपाल मंडल,ज्योतिष पांडे उपस्थित थे.

You may have missed