देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में आगामी 21 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। कार्यक्रम स्थानीय सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ओलम्पिक संघ देवघर तथा गोड्डा जिला कमिटी तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।
आज दिनाक ५/१२/२५ को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील खावड़े के अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई थी जिसमे आगामी सांसद खेल महोत्सव के आयोजन को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुआ.
इस महोत्सव में कुल 11 प्रमुख खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं —
एथलेटिक्स, कुश्ती, हॉकी, बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल और वुशू (Wushu)।जिसमे मैराथन दौड़ इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगी।
कमिटी की अहम बैठक में सभी इवेंट का मॉड्यूल तैयार हुआ.
सभी खेलों के इवेंट मॉड्यूल, मैच शेड्यूल, ऑफिशियल्स की नियुक्ति, स्थल चयन, प्रतिभागियों के पंजीकरण, सुरक्षा व्यवस्था तथा उद्घाटन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।व विस्तृत रूप से कमिटियों को जोड़ने का और इस कार्यरम में अपनी भागीदारी देने का सहयोग मांगा जा रहा
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
सुनील खावड़े, अध्यक्ष, ओलंपिक संघ देवघर
बीरेंद्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक
आशीष झा, चेयरमैन, योजना आयोग, ओलंपिक संघ
मनोज मिश्रा, सचिव, एथलेटिक्स
नवीन शर्मा, कोषाध्यक्ष, ओलंपिक संघ
रितेश केशरी, जॉइंट सेक्रेटरी,कृष्ण कुमार,कनिष्का कश्यप,कौशल कुमार ,
संजीव झा, सदस्य
गिरधारी यादव, सदस्य
तथा सभी खेलों के संबंधित ऑफिशियल्स
सभी उपस्थित अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विश्वास जताया कि यह महोत्सव गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में खेल के नए आयाम स्थापित करेगा ,
अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा की युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट अवसर देगा।उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव न केवल क्षेत्रीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को सामने लाएगा, बल्कि युवाओं में खेल भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
मीडिया से मिली जानकारी
बैठक में लिए गए निर्णयों और आयोजन की पूरी जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी प्रमेश राव द्वारा प्रेस को प्रदान की गई।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा