देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
बढ़ते ठंड के मद्देनजर महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने जरुरतमंद लोगों के बीच शिवराम झा चौक स्थित झामुमो शहरी हेल्प डेस्क में कंबल का वितरण किया। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डों के बबीता देवी,सुधीर पंडित, रेणु देवी,सावित्री देवी,बरसाती देवी, विरमा देवी, लखी देवी, डोली देवी,ज्योति देवी बिरेंद्र महथा,कमली देवी,शोभा देवी,तारा घोष, फुलिया देवी,चंपी देवी को कंबल प्रदान किया गया। मौके पर सूरज ने कहा कि यह कोई चुनावी हथकंडा नहीं है बल्कि ऐसा काम विगत दस – पंद्रह वर्षों से अनवरत किया जा रहा है। ठंड में कंबल वितरण, विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था समेत कई अन्य सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए काम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भी कंबल का वितरण किया गया था और आगे भी किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि निगम क्षेत्र में किसी भी जरुरतमंद को ठंड से ठिठुरन महसूस नहीं करें।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा