
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर.गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य चेतना एवं जन्मशताब्दी महोत्सव 2026 की राष्ट्रव्यापी श्रृंखला में विलियम्स टाऊन देवघर स्थित बी एड कालेज के पीछे नवनिर्मित यज्ञमंडप से 5 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 8 बजे कलश शोभायात्रा निकाली गई।101 एक सौ एक कुमारी कन्याओं, महिलाओं ने विधि विधान मांगलिक द्रव्यों से सुसज्जित कलश मस्तक पर धारण कर यज्ञमंडप से बी एड कालेज रोड,

रामकृष्ण मिशन रोड, कृष्णापुरी दूर्गा मंदिर का परिभ्रमण करते हुए पुनः यज्ञस्थल पहुंचा। गायत्री परिवार के नारी शक्ति स्वरूपा शोभा बरनवाल, अनुपमा देवी, राधा भारती ने व्यासपीठ से वैदिक शास्त्रीय कर्मकाण्ड से कलश पूजन व स्थापना करायी।कलश पूजन के क्रम में आत्मसात कराते हुए बताया कि सनातन धर्म में कलश ब्रह्मांड का स्वरूप तथा सुख सौभाग्य का प्रतीक है। आयोजन की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने बताया कि कलश शोभायात्रा में सैकड़ों बच्चे,बृद्ध, युवा द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र,बाजा, गुरु गायत्री की झांकी, धर्म ध्वज, बैनर के साथ गुरु गायत्री यज्ञ

भगवान के जयघोष से वातावरण गायत्रीमय हो गया। वैदिक मंत्रों से स्वस्तीवाचन, शांतिपाठ आरती पुष्पांजलि से अनुष्ठान का समापन हुआ। आयोजन की व्यवस्था में ज़िला समन्वयक बरूण कुमार, मुख्य ट्रस्टी देवनारायण रजक, ब्रह्मचारी ज्ञान प्रकाश, रामानुज कुमार,रतन भरद्वाज , संजीव लोचन मिश्र, सविता रानी,मधु बरनवाल, अनिता सिंन्हा आदि सक्रिय रहे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा