नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

मकर संक्रांति के अवसर मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व सुगम जलार्पण के पुख्ता इंतजाम:- उपायुक्त

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

नव वर्ष के पहले पर्व मकर संक्रांति को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर ने अहले सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कतारबद्ध जलार्पण के साथ बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इसके अलावे मंदिर निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री विशाल सागर ने विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर आसपास के क्षेत्रों में तैनात दंडाधिकारियों व सुरक्षा बलों के जवानों से बातचीत करते हुए आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ नम्रतापूर्वक अपना व्यवहार रखने की बात कही। आगे उपायुक्त ने मकर सक्रांति को लेकर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर एक्टिव रहने का निर्देश दिया। वही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण को अतिक्रमण मुक्त रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

*इस दौरान उपरोक्त के अलावे* जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के अलावा मंदिर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।