देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, झारखंड, रांची के डॉ० वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में देवघर के स्थानीय होटल सभागार में वैक्टर जनित रोग (भीबीडी) से संबंधित चल रहे दो दिवसीय राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आज दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया एवं देवघर सहित नौ जिलों (दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद एवं देवघर) का समीक्षा वैक्टर जनित रोगों (भीबीडी) से संबंधित करते हुए सम्पन्न किया गया ।
जिसमें एनसीभीबीडीसी, नयी दिल्ली, भारत सरकार से आए एक राष्ट्रीय सलाहकार एवं राज्य मुख्यालय से आए 8 राज्य भीबीडी सलाहकार के साथ देवघर जिला के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा सहित अन्य सभी जिलों के सिविल सर्जन / जिला भीबीडी पदाधिकारी, जिला भीबीडी सलाहकार, भीबीडी स्पेशलिस्ट, एफएलए, एमटीएस, केटीएस, मलेरिया निरीक्षक, निगरानी निरीक्षक सहित कुल 122 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उपरोक्त का मंच संचालन राज्य भीबीडी सलाहकार-श्री विनय कुमार एवं जिला भीबीडी सलाहकार डॉ० गणेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया तथा बारी-बारी से कालाजार जिला सहित अन्य जिलों का भीबीडी कार्यक्रम से संबंधित समीक्षा किया गया। जिसमें सभी जिलों के विभिन्न भौतिक उपलब्धि से संबंधित विवरणी, वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं प्रचार-प्रसार व जागरूकता सहित वित्तीय उपलब्धियों से संबंधित समीक्षा पीपीटी के माध्यम से किया गया।
अंत में देवघर जिले के सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा सर के द्वारा सभी को सॉल उठाकर सम्मानित किया गया एवं विभिन्न प्रकार के पौधों का गमला के साथ देवघर का मोमेंटो सप्रेम भेंट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ समीक्षा बैठक का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बीबी सलाहकार डॉ गणेश कुमार के अलावा एफएलए श्री रवि सिन्हा, डीईओ श्री कांग्रेस मंडल, एमपीडब्ल्यू श्री राकेश कुमार सहित जिले के सात एमटीएस एवं एसआई का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी भीबीडी, झारखंड, रांची डॉ बीके सिंह सर सहित रा.भे.ज.रो.नि., जीएफएटीएम, भारत सरकार नई दिल्ली के डॉ तारीक अज़ीज़, राज्य सलाहकार श्री जयंतदेव सिंह, श्री बिनय कुमार, श्री प्रवीण कुमार शर्मा, मो. एजाज़ के साथ राज्य भीबीडी, जीएफएटीएम के डॉ सुजित कुमार एवं मो. सुफियान के द्वारा समीक्षा किया गया।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*