देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन के दौरान स्कूलों में शिक्षक-अनुश्रवण, डिजिटल शिक्षा सुविधाओं, तथा बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने की रणनीति पर हुई चर्चा

उपायुक्त सह जिलादण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आर मित्रा उच्च विद्यालय में उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन, 2025 (लोक भागीदारी) का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना, स्कूलों में नामांकन एवं उपस्थिति सुधारना, ड्रॉप-आउट बच्चों को वापस मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती देना है। सम्मेलन में जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, शिक्षा विभाग के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
सभी मुखियाओं व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त पियुष सिन्हा ने कहा कि पंचायतों के मुखियाओं से यह अपेक्षा जताई गयी कि वे स्थानीय स्तर पर शिक्षा योजनाओं की निगरानी करें और स्कूलों से जुड़ी समस्याओं के समाधान करने में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आगे उन्होंने कहा कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में सहायक आचार्य की नियुक्ति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया, ताकि छात्रों को गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जा सके। सम्मेलन के दौरान उप विकास आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए कक्षा 1 से 5 तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना बेहद आवश्यक है। अगर प्रारंभिक कक्षाओं में मजबूत नींव रखी जाए तो आगे की पढ़ाई स्वतः बेहतर हो जाती है। अतः आप सभी मुखियागण व जनप्रतिनिधि अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा में सुधार हेतु अपना बेहतर योगदान दें, ताकि बच्चों को बुनियादी शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा दी जा सके। इस तरह से वे सभी छात्र हमारे राज्य के साथ-साथ देश व समाज का नाम रौशन कर सकेंगे।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे* नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार मधुकर के साथ-साथ जनप्रतिनिधि व मुखियागण उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा