
देवघर से अरविंद यादव का रिपोर्ट
देवीपुर प्रखंड के सीएचसी अस्पताल में टीबी (क्षय) रोगियों के लिए विशेष पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एम्स देवघर के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील पाणिग्रही, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अभय प्रसाद और चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे।

चिकित्सकों ने टीबी मरीजों और उनके परिजनों को संतुलित आहार, संक्रमण से बचाव और स्वच्छ खानपान के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पोषण आहार उपचार की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एम्स देवघर की टीम ने सामुदायिक पहल दिखाते हुए 3 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में अपनाया और उनके इलाज, पौष्टिक आहार तथा सहयोग का वचन दिया। टीम में डॉ. सुनील पाणिग्रही, डॉ. सौमिक घोष, डॉ. भावना भारती, डॉ. गौतम कुमार ठाकुर, डॉ. गौतम कुमार, डॉ. हरिहर भानु, डॉ. हस्ना कोन्नोला और डॉ. हेमन्त कुमार सैनी शामिल थे।
कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक रोहित कुमार, फार्मासिस्ट अंकित कुमार झा, भागीरथ प्रमाणिक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर संदेश दिया— “टीबी उन्मूलन केवल दवाओं से नहीं, बल्कि पोषण और सामाजिक सहयोग से ही संभव है।”

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा