
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

सोमवार को महापौर प्रत्याशी सह समाजसेवी सूरज झा ने पंडित शिवराम झा चौक स्थित झामुमो शहरी हेल्प डेस्क से जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 300 लोगों को ठंड की ठिठुरन से निजात दिलाने का प्रयास किया। मौके पर सूरज ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने वाली है कंबल वितरण इसलिए नहीं किया जा रहा है,

बल्कि मेरा यह कार्यक्रम पिछले पंद्रह वर्षों से अनवरत जारी है। न केवल कंबल वितरण बल्कि चौक चौराहों पर अलाव के लिए लकड़ी का भी वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा भावना शुरू से है। चुनाव तो आज आ रहा है हम ऐसा काम पहले से ही कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस बार हमलोगों ने वैसे परिवारों को चिन्हित कर कंबल देने का किया है जो वास्तव में जरुरतमंद है। यह कार्यक्रम अनवरत चलते रहेगा। पहले भी चलता था आज विधिवत रूप से इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी और लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जाएगा ताकि उन्हें ठंड की ठिठुरन से निजात मिल सके।
इस दौरान रीता देवी,सागो देवी,मीना देवी,देवकी देवी,राधा देवी,बिना देवी,सुनीता देवी,प्रतिमा देवी,सुशीला देवी,नकुल यादव, हीरदम पासी,सबरा खातून, कैफा खातून,समीना खातून,चांदनी देवी,चरकी देवी,शांति देवी ,झगरु महथा,मनु महथा,शीला देवी समेत सैकड़ों जरूरतमंद मौजूद थे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन