देवघर से प्रदीप कुमार का रिपोर्ट
दीपावली को देखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। पिछले पांच दिनों से चल रही इस कार्रवाई में आज कई दुकानों पर गड़बड़ियां पाई गईं।
लोअर बिलासी स्थित बांके बिहारी स्वीट्स के रसगुल्ला में हाइड्रो केमिकल की मिलावट पाई गई, जबकि मुकुंद स्वीट्स और गणेश भोग में स्टार्च की मिलावट पाई गई। इन दुकानों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई है। अरविंद लड्डू वाला के लड्डू में तय मात्रा से अधिक फूड कलर पाए गए। वहीं दिनेश यादव द्वारा अवैध रूप से लड्डू निर्माण किए जाने पर उनके कारखाने को बंद करने का आदेश दिया गया।
लक्ष्मी मार्केट में ठेले पर बिक रहे लड्डुओं में मेटानिल येलो रसायन पाया गया, जिसके चलते 108 किलो लड्डू जब्त कर मौके पर नष्ट किए गए। 22 दुकानों की जांच में खाद्य लाइसेंस, तेल, घी व मसाले की गुणवत्ता की भी जांच की गई। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे चमकीली मिठाइयों से बचें और लाइसेंसधारी दुकानों से ही मिठाई खरीदें।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा