देवघर से प्रेम रंजन झा संग आशुतो झा का रिपोर्ट
देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास को बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस आला कमान का निर्णय हम लोग सहर्ष स्वीकार करते हुए नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हैं। इनके नेतृत्व में देवघर जिला कांग्रेस कमिटी ओर भी मजबूती के साथ खड़ी होगी। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, संगठन सचिव के सी बैनुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का विशेष आभार प्रकट करते हैं कि देवघर कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में हर दृष्टिकोण से एक सुलझे, जानकार तथा सभी को एक साथ लेकर चलने वाले को चुना है।
कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हमारा मकसद ही था कि जिलाध्यक्ष जो भी बने कांग्रेस को एकजुटता के साथ मजबूती देने का काम करेंगें। कांग्रेस हाईकमान का निर्णय का स्वागत करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकुंद दास को बहुत-बहुत बधाई। निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व का सबसे बेहतर निर्णय है। इस निर्णय का सम्मान करते हुए उनका आभार प्रकट करते हैं। आगे हम सभी मिलकर देवघर जिला कांग्रेस को ओर भी सशक्त बनाने का काम करेंगें। हमारा लक्ष्य मिशन 2029 है। जिसे हर हाल में हासिल करना है। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।
भवदीय
दिनेश कुमार मंडल
नेता कांग्रेस।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा