देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
जिले के नव पदस्थापित आरक्षी अधीक्षक सौरभ कुमार का झामुमो नेताओं ने स्वागत किया। झामुमो नेता सूरज झा व सरोज सिंह ने उनके कार्यालय कक्ष में उनसे मुलाकात कर बाबानगरी का पारंपरिक अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर सूरज झा ने कहा कि नये पुलिस कप्तान काफी मिलनसार व हंसमुख है। निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में देवघर जिले में पुलिसिया व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा और विधि व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलेगी इसकी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नये पुलिस कप्तान युवा जोश और होश के मिश्रण है। देवघर जैसे अंतराष्ट्रीय मह्त्व वाले धार्मिक नगरी को एक सुयोग्य व कर्मठ अधिकारी प्राप्त हुआ है। पुलिस बल को हमलोग हमेशा हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा