
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर। नवरात्र के मौके पर शहर के लीला मंदिर, कविलासपुर में मंगलवार को किआ मोटर्स ने नए डीलरशीप एल्गेन किआ की विधिवत शुरूआत की। शोरुम का उदघाटन उद्योगपति मदन जैन ने किया। कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर संतोष सिंह ने बताया कि झारखंड में बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह के बाद देवघर में चौथे शोरुम की शुरूआत हुई है। इस विस्तार से संताल परगना प्रमंडल के छह जिले देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज और जामताड़ा के ग्राहकों को किआ की सेल्स एंड सर्विस की अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्राहकों के लिए जीएसटी लाभों के साथ अनेक स्कीम उपलब्ध है। हमलोगों का उद्देश्य है कि ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा, जेन्युइन स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध कराया जाए। उदघाटन के मौके पर मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन, विवेक टिबड़ेवाल, कंपनी के ग्रुप जनरल मैनेजर (सर्विस) अजय सिंह, सेल्स मैनेजर प्रशांत मिश्रा, सर्विस हेड कृपाशंकर तिवारी, बॉडीशॉप मैनेजर अमित सिन्हा, एसबीआई के रीजनल मैनेजर प्रशांत झा मौजूद थे।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन