
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आज दिनांक-16.09.2025 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर आगमन हुआ। इसके पाश्चत राज्यपाल ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके पश्चात राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी।

इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। ज्ञात हो राज्यपाल देवघर एम्स के छठी वर्षगांठ में हिस्सा लेने पहुंचे है।

*इस मौके पर उपरोक्त के अलावा* अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा