
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
समाज में सेवा और सहयोग की मिसाल कायम करते हुए आज इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर की टीम ने अन्नपूर्णा प्रोजेक्ट के तहत श्रील फाउंडेशन द्वारा संचालित भोजन सेवा केंद्र में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर की सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने हाथों से 360 लोगों को स्नेहपूर्वक स्वादिष्ट भोजन परोसकर सेवा का कार्य किया।

भोजन सेवा में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता, क्लब प्रेसिडेंट ज्ञानी मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट ममता किरण, सेक्रेटरी कंचन मूर्ति, ट्रेज़रर श्वेता केसरी, एडिटर बेबी रोमा सहित क्लब के कई अन्य सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। क्लब की ओर से भोजन में पूड़ी, सब्जी और मिठाई का वितरण किया गया, जिससे उपस्थित सभी जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता की झलक दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान श्रील फाउंडेशन के सचिव राकेश वर्मा और संयुक्त सचिव महिमा देवी ने इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर की सभी प्रमुख पदाधिकारियों का स्वागत गीता ग्रंथ, अंगवस्त्र और शिवलिंग प्रतिरूप भेंटकर किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने कहा – इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा अन्नपूर्णा कार्यक्रम के अंतर्गत समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं। किसी भूखे को भोजन कराना केवल एक सामाजिक कार्य नहीं बल्कि सच्ची मानव सेवा है। हमारा संकल्प है कि हम भविष्य में भी निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे।”
वहीं क्लब प्रेसिडेंट श्रीमती ज्ञानी मिश्रा ने श्रील फाउंडेशन भोजन सेवा केंद्र में नियमित रूप से सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं – सिम्पी कुमारी, खुशबु देवी, लवली देवी, विजय कुमार सिंह, सदन गुप्ता, राज वर्मा एवं अन्य सदस्यों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि “भोजन सेवा केंद्र में जिस प्रकार श्रील की पूरी टीम मिलजुल कर सेवा कर रही है, वह समाज में सहयोग और मानवीय संवेदना का एक आदर्श उदाहरण है। यहाँ दिया गया हर निवाला केवल पेट भरने का साधन नहीं बल्कि प्रेम, करुणा और संवेदना का संदेश है।”
श्रील फाउंडेशन भोजन सेवा केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। संस्था का यह प्रयास केवल भूख मिटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को गरिमा और सम्मान के साथ जीने की प्रेरणा भी देता है।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन