
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आरएल सर्राफ स्कूल परिसर स्तिथ केंद्रीय खोया पाया केंद्र सह अंतरराज्यीय सूचना सहायता केंद्र के माध्यम से श्रावणी मेला में भूले-भटके एवं असहाय कांवरियों को फूडिगं एवं ट्रेवलिंग की सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि यहाँ आगन्तुक कांवरियों में से जो अपने परिजनो से बिछड़ जाते हैं,

उन्हें इस शिविर के माध्यम से सहायता देकर घर भेजा जा सके। इसके तहत् श्रावणी मेला में अभी तक कुल 217 कांवरियों को रेलपास देकर उनके घर के लिए रवाना किया गया है एवं इनमें से कुछ कांवरियों को सहायता राशि भी प्रदान की गयी है। सहायता शिविर के द्वारा अभी तक भूल-भटके कांवरियों के बीच सहायता राशि के रूप में 10,115 रूपये वितरीत किये जा चुके हैं।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा