देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर के इतिहास में पहली बार केकेएन स्टेडियम में आई पी एल के तर्ज पे हो रहे सुनील खवाड़े टेनिस बॉल लीग टूर्नामेंट का भव्य फाइनल रविवार को 12.30 pm में केकेएन स्टेडियम में होगा।।
इससे पहले 9 बजे से दूसरा सेमी फाइनल पी वी आर पैंथर और कैलाश फाइटर के बीच होगा।।
विजेता टीम का मुकाबला पहले से फाइनल में पहुंच चुकी टीम मां मनसा ऑरेंज लॉयन से होगा।।
भव्य फाइनल हो इसके लिए आयोजन समिति की बैठक डॉ सुनील खवाड़े के आवास पे हुई।।जिसमे फाइनल के विभिन्न विषयों पे विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ।।
विजेता टीम को एक लाख दस हजार जबकि उप विजेता को 55 हजार
फाइनल के मैंन ऑफ द सीरीज को ग्यारह हजार,
बेस्ट बैट्समैन को पांच हजार
बेस्ट बॉलर को पांच हजार
बेस्ट बैट्समैन को पांच हजार का नगद इनाम दिया जाएगा।।
खिलाड़ी जो इनाम के दौर में शामिल हैं
मोनू सिंह,संजीव झा, शम्स पप्पू,शालू कुमार मैंन ऑफ द सीरीज के दौर में हैं।।।
बेस्ट बैट्समैन में अभी तक शालू मां मनसा के 192 रन के साथ अभी सबसे ऊपर चल रहे।।जबकि उनके पीछे शम्स पप्पू स्टाइलिश इलेवन के 172 रन के साथ पीछे चल रहे।।
बेस्ट बॉलर में संदीप मां मनसा के 10 विकेट कुणाल मां मनसा के भी 10 विकेट पी वी आर पैंथर के संजीव और रिशव 9 9 विकेट के साथ दौर में शामिल है।।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के शान खवाड़े ,दीपक दुबे,सुशील महथा,दिनेश खवाड़े,मनोज पांडेय,आशीष झा,नीरज झा,राजा चौधरी,नवीन शर्मा,पंकज बाजपेई,प्रकाश भारद्वाज,कृष्ण कुमार बर्नवाल,संजय मालवीय ,बीरेंद्र सिंह लगे हुए हैं।।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा