नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर जिला शतरंज संघ की बैठक स्पर्श वाटिका में सुनील खवाड़े के अध्यक्षता में हुई संपन्न

 

देवघर से प्रेम रंजन झा की रिपोर्ट

तीन दिवसीय क्लासिकल स्व बर्धन खवाड़े मेमोरियल जिला शतरंज प्रतियोगिता 1 से 3 अगस्त को खेला जाएगा एंट्री निःशुल्क रहेगा चयनित खिलाड़ी राज्यस्तर चैंपियनशिप में जायेंगे खेलने
*सुनील खवाड़े (अध्यक्ष, देवघर जिला शतरंज संघ)*
देवघर जिला शतरंज संघ की बैठक महेशमारा स्थित *स्पर्श वाटिका* में सुनील खवाड़े के अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यकारणी के द्वारा सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया की स्व बर्धन खवाड़े मेमोरियल क्लासिकल जिला शतरंज प्रतियोगिता तीन दिवसीय 1 से 3 अगस्त को आयोजित किया जाएगा जो पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और यह प्रतियोगिता स्पर्श वाटिका महेशमारा में खेला जाएगा , साथ ही अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने बताया की इस प्रतियोगिता में ऑल झारखंड शतरंज संघ के महासचिव मनीष कुमार भी शिरकत करेंगे वही खेल का सफल संचाल के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर के ऑर्बिटर आयेंगे वही इस प्रतियोगिता लिए कुल 5 ऑर्बिटर कार्य करेंगे , खिलाडियों के लिए स्वागत कक्ष बनाया जायेगा ताकि खिलाड़ी को किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़े वही खिलाड़ियों को दोपहर का भोजन इत्यादि की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान किया जायेगा साथ ही नगद इनाम के अलावा सबसे *उभरता खिलाड़ी पुरुष वर्ग के लिए *भगवान बिरसा मुंडा पुरस्कार से नवाजा जाएगा* *वही महिला वर्ग में उभरता खिलाड़ी को फूलों – झानो पुरस्कार से नवाजा जाएगा* , टॉप 4 चयनित खिलाड़ी अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली राज्यस्तर चैंपियनशिप में भाग लेंगे। अध्यक्ष ने कहा की जिला में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है इनके लिए लक्ष्य चेस एकेडमी का शुभारंभ स्टेडियम में होगा जहां खिलाड़ी एक्सपर्ट के देख रेख में अभ्यास कर सकेंगे रोजाना शाम 4 से 6 अभ्यास कर सकेंगे
वही नवनिर्वाचित *जिला शतरंज संघ के सचिव आशीष झा* बताया की खिलाड़ी को भाग लेने के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना होगा जो 15 जुलाई को जारी कर दिया जायेगा और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई रहेगा, भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सहभागिता सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र दिया जायेगा वही इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है ओपन , अंडर 14 एवं अंडर 11 तीनों वर्गों में टॉप 10 को पुरस्कृत किया जाएगा उसमें से टॉप चार को नगद पुरस्कार , मोमेंटो और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा वही बाकी 6 को मेडल के द्वारा सम्मानित किया जायेगा सभी वर्गों के टॉप 10 को 150 पन्ने का चेस अभ्यास का किताब दिया जायेगा किताब में प्रश्न है उसको वो सॉल्व करेंगे और अपने खेल को और निखार सकेंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चक्रवर्ती, हेमंत दत्ता, धीकांत झा, शंकर लाल झा, रीता सिंह, अनंत कुंजिलवार, आशुतोष सिंह (बिट्टू), सौरव सिंह, पवन कुमार साव , अंग्रेज दास, मनोज पांडे, दीपक दुबे, प्रकाश भारद्वाज, रौनक सिन्हा इत्यादि शामिल थे।

*तीनों वर्ग के नगद इनाम इस प्रकार है*

🏆 Open Category:

1st Prize: ₹3100

2nd Prize: ₹2500

3rd Prize: ₹2100

4th Prize: ₹1500

कुल नगद इनाम (Open): ₹9200

👦 Under-14 Category:

1st Prize: ₹2500

2nd Prize: ₹2100

3rd Prize: ₹1500

4th Prize: ₹1100

कुल नगद इनाम (Under-14): ₹7200

👶 Under-11 Category:

1st Prize: ₹2100

2nd Prize: ₹1500

3rd Prize: ₹1100

4th Prize: ₹500

कुल नगद इनाम (Under-11): ₹5200

🧮 Grand Total (All Categories):

तीनों वर्ग मिलाकर कुल 21,600 ₹ का राशि रखा गया है।