देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
झामुमो नेता व समजसेवी सूरज झा ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट किया। मुलाकात के दौरान सूरज ने उपायुक्त से देवघर के विकास और यात्रियों के हित में कुछ कारगर कदम उठाये जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के हित में जलसार तालाब के पिंड को चौड़ा कर स्थायी शेड बनाकर सालों पर यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सकती है। साथ ही साथ शौचालय, स्नान घर आदि की सुविधा भी उपलब्ध हो एवं तालाब का सौंदर्यीकरण कर उस जल को यात्रियों के ऊपर छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सड़क का भी अतिक्रमण नहीं होगा और श्रद्धालुओं को बाबा वैद्यनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतार से भी बचा जा सकता है। मुलाकात के बारे में सूरज ने बताया कि उपायुक्त ने हमारी बातों को गंभीरता से लेते हुए श्रावणी मेला के बाद कार्य को अंजाम तक पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए उपायुक्त के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा