नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवतुल्य श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हो:- उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज दिनांक 30.06.2025 को राजकीय श्रावणी मेला,2025 के सफल संचालन एवं बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अध्यक्ष, सचिव, चैंबर ऑफ कॉमर्स, सभी होटल मालिकों, भोजन, पेड़ा, चुड़ा एवं ईलायचीदाना की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं दर निर्धारण एवं मेला के दौरान निशुल्क सहायता और सुविधा उपलब्ध कराने वाले संस्थाओं और समितियों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को विभिन्न माध्यमों से सहयोग, सहायता और सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सभी को समन्वय एवं सहयोग करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक के दौरान सभी के विभिन्न सुझावों से उपायुक्त अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों को इस दिशा कार्य करने का निर्देश दिया।

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर आने वाले श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करने के पश्चात यहां से प्रसाद के रूप में होटल में आवासन, भोजनालय में भोजन करना एवं पेड़ा-चूड़ा एवं ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायी जाय, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। आगे बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी खुदरा एवं थोक व्यपारियों को निदेशित करते हुए कहा गया कि मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाय एवं प्रतिष्ठान के ईद-गिर्द साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाय। वहीं खाद्य सामग्रियों पर *यूजड बाय डेट* लिखा होना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगें एवं वैसे दुकानदार जिनका फुड लाईसेंस समाप्त हो गया है। वह अपना नवीकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि यदि किसी थोक या खुदरा विक्रेता द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यहाँ आगन्तुक श्रद्धालुओं से किसी भी तरह का भोजन, पेड़ा-चुड़ा या ईलायचीदाना का निर्धारित दर से अधिक वसूल किया जाता है, तो ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। आगे उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र के दुकानों में व उसके आस-पास कूड़ेदान की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाय, ताकि स्वच्छ मेला की झलख सभी को दिखे।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, सहायक आयुक्त जीएसटी, जिला खेल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी देवघर, फुड सेफ्टी अधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आरसीडी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डिएमएफटी की टीम एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।