देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर-झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने देवघर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है।पुनः राहुल चन्द्रवंशी को देवघर जिला युवा मोर्चा का दायित्व दिया गया है ,कह सकते हैं शायद राहुल की काबिलियत देखते हुए इन्हें लगातार तीसरी बार युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।राहुल चन्द्रवंशी के पिछले कार्यकाल में जेएमएम और महागठवन्धन ने देवघर जिला के तीनों सीटो पर विजय का परचम लहराने में युवा मोर्चा की महती भूमिका थी।वहीं जातीय समीकरण को भी शायद देखा गया गया है जिसका ज्यादा लाभ मधुपुर विधानसभा में होता दिखा था वैसे सारठ विधानसभा और देवघर विधानसभा क्षेत्र में भी लाभ मिला है तभी तो गठवन्धन दल के सभी प्रत्याशियों की विजय हुई थी।वहीं चुनावी वर्षों और माह में भी जितने बड़े बड़े कार्यक्रम देवघर जिला में हुए उन सभी कार्यक्रमों में राहुल चन्द्रवंशी के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने पार्टी हित मे लाभकारी कार्य किए थे।वर्तमान में भी पद पर जब राहुल नहीं थे,जब वे निवर्तमान अध्यक्ष थे, उस वक्त भी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार गम्भीर रहे और उनके हित में कार्य करते रहें, चाहे वह पुलिस प्रशासन से सम्बंधित कार्य हो या स्वास्थ्य महकमें की सभी जगहों पर राहुल के प्रदर्शन को श्रेष्ठ माना गया। इन सभी चीजों को देखते हुए मंत्री हफ़िजूल हसन ने भी उन्हें देवघर जिला में अपना प्रतिनिधि बनाया है और अब फिर राहुल के हाँथ में युवा मोर्चा की बाग डोर दी गई है।वहीं मौके पर इस दायित्व के मिलने का बाद राहुल ने केंद्रीय नेतृत्व हेमंत सोरेन,मंत्री हफ़िजूल हसन,जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा सहित सभी वरीय पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है और कहा मैं उसी जोस् खड़ोस के साथ संगठन के हित मे कार्य करूंगा जैसा करते आया हूँ।वहीं युवाओं में भी हर्ष का माहौल दिख रहा है और सभी बधाई दे रहें हैं।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा