देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन में बने उपरी तल्ले से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराने और अवैध वसूली से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। साथ ही लगाये गये आरोपों के संदर्भ में जाँच हेतु वरीय अधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के अगुवाई में जाँच टीम गठित किया गया है।
इसके अलावा उपायुक्त ने गठित जाँच टीम को निदेश दिया गया हैं कि दो दिनों के अन्दर यथा दिनांक 18.06.2025 तक मामले की जाँच करते हुए एक संयुक्त जाँच प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा