बेगूसराय से सुरेश कुमार का रिपोर्ट
दिनांक 21.04.25 को गाड़ी संख्या 12568 Dn (राजरानी एक्सप्रेस) बेगूसराय स्टेशन प्लेटफार्म 2 पर समय 17.42 बजे आई थी । गाड़ी में और स्टेशन पर भीड़ था । इस गाड़ी में चढ़ रही एक महिला का गले का चेन चोरी करते हुए दो लड़का cctv फुटेज में देखा गया था । इस संबंध में रेल थाना बेगूसराय में कांड संख्या 32/25 दिनांक 01.05.25 u/s 305 (b) BNS दर्ज किया गया था ।
Cctv फुटेज मे आए दोनों संदिग्ध का पहचान करने की लगातार कोशिश किया जा रहा था । दो संदिग्ध में से एक संदिग्ध का पहचान – किशन कुमार पिता स्व. राजेंद्र सिंह, घर लाखो पचपन टोला, वार्ड 14, थाना लाखो, जिला बेगूसराय के रूप में किया गया । तत्पश्चात आरपीएफ बेगूसराय व जीआरपी बेगूसराय का एक संयुक्त टीम बनाकर इस संदिग्ध को आज बेगूसराय स्टेशन से पकड़ा गया ।
मौके की आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्त को रेल न्यायालय बरौनी अग्रसारित कर दिया गया ।

More Stories
डीआईजी ने की लंबित कांडों की समीक्षा
बिहार पुलिस का जलवा देश में क़ायम, बिहार के छपरा SP कुमार आशीष ने लहराया परचम*