नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

बिहार पुलिस का जलवा देश में क़ायम, बिहार के छपरा SP कुमार आशीष ने लहराया परचम*

 

बेगूसराय से सुरेश कुमार का रिपोर्ट

भुवनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मलेन-2024 में बिहार पुलिस का लगातार झंडा ऊंचा करने वाले छपरा SP डॉ कुमार आशीष द्वारा पूरे देश में नए कानून BNS के तहत गंभीर शीर्ष पहली सज़ा (रसूलपुर थाना के धनाडीह गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से संबंधित कांड संख्या -133/ 24 में 14 दिनों मे अनुसंधान पूर्ण करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया था, तदोपरांत न्यायालय में त्वरित विचारण के बाद घटना के 50वे दिन न्यायालय द्वारा दोनों दोषी अभियुक्तों को उम्रकैद सहित आर्थिक दंड की सजा सुनाई गईं) करवाने में अपनाए गए प्रक्रियाओं/तरीकों के संदर्भ में प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसपर वहां उपस्थित भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक बिहार एवं उपस्थित सभी पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों द्वारा काफी प्रशंसा करते हुए इस मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू करने का सुझाव दिया गया, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने SP कुमार आशीष के अनुसंधान प्रकिया की सराहना की, इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पुलिस महानिदेशक बिहार आलोक राज सहित सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

You may have missed