नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

शेखर बोस खेल अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन, पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित✍️

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर.शेखर बोस खेल अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय एकता इंटरनेशनल होटल में किया गया। शेखर बोस

झारखंड वॉलीबॉल संघ के महा सचिव जिनके खेल के योगदान को पूरा भारत सम्मान करता है उनके सम्मान में ये

आयोजन किया गया था।विभिन्न खेल में प्रशिक्षण के लिए कोच को अवॉर्ड दिया गया। एथलेटिक्स से दीपक कुमार

को,ताइक्वांडो से प्रवीर राय को ,हैंडबॉल से राजेश रंजन को, कबड्डी से आलोक कुमार को स्विमिंग से सुधाकर चौधरी को

जबकि फुटबॉल से विशाल सोरेन को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।।खेल के क्षेत्र ने अहम भूमिका निभाने वाले 3

समाज सेवी को भी खेल सम्मान अवॉर्ड दिया गया। जिसमे देवघर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रवि केसरी, संत माइकल

एंग्लो समूह के अध्यक्ष डॉ जेसी राज और आर के वि वि एम के डायरेक्टर सौगता कर शामिल थे।खेल के क्षेत्र मे

पत्रकारिता के माध्यम से लोगों तक जानकारी देने के लिए मीडिया बंधु का भी सम्मान किया गया।वॉलीबॉल और

हैंडबॉल में नेशनल खिलाड़ी आयुष नेवर, दिव्या कुमारी, रीमा कुमारी, त्रुशा कुमारी,साक्षी भारद्वाज,वीर कुमार को भी

सम्मानित किया गया। सचिव जिला खेल प्राधिकरण आशीष झा ने कहा की सभी संघ के वर्षों की मेहनत का नतीजा है की

आज देवघर में कई उम्दा कोच और खिलाड़ी यहां सभागार में मौजूद है साथ ही कहा बिना सरकारी सहायता बड़ा बड़ा इवेंट

यहां के समाजसेवियों के द्वारा कर लिया जाता और वो बढ़चढकर हिस्सा लेते है , साथ ही देवघर के कोच को टास्क

दिया अगला अवॉर्ड समारोह में टेबल पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बैठे। अगला अवॉर्ड और बड़े पैमाने पर आयोजित किया

जाएगा जिसमें कई खिलाड़ी और कोच को सम्मानित किया जाएगा।


मीडिया को विशेष धन्यवाद दिया मीडिया खेल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे है जन जन तक खेल की सूचना

पहुंचा रहे और इसका परिणाम है की खिलाड़ी हर खेल में भाग ले रहे है।


बतौर मुख्य अतिथि देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह और डीएसए सचिव आशीष झा , योगा संघ के

अध्यक्ष रितेश केसरी,सहित वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार , कोषाध्यक्ष जूही केसरी,सह कोषाध्यक्ष बंटी नंदन

सिंह,संयुक्त सचिव,राकेश पाण्डेय प्रीतम भारद्वाज,आशुतोष कुमार के द्वारा सम्मान दिया गया।।


वॉलीबॉल प्रशिक्षण के स्मैश मशीन सहित जरूरी समान जिससे वॉलीबॉल के खिलाड़ी का विकास हो उपलब्ध कराया

जाएगा।।इस मौके पे संघ के सदस्यों मीडिया बंधु के अलावा आर के वीवी एम स्कूल के उप प्राचार्य सुनील कुमार ,सोनू

कुमार,रवि शंकर वर्मा,चंदा कुमारी,लाल मोहन कुमार मौजूद थे।।ये जानकारी संघ के सचिव नवीन शर्मा ने दिया।