नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

विश्व हिंदू परिषद का वीर कुंवर सिंह चौक पर मुर्शिदाबाद में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

आज दिनांक 19 अप्रैल को विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल जिला समिति देवघर के बैनर तले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिन्दूओ पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भी आई पी चौक स्थित बावू वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उसके उपरांत भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त महोदय की अनुपस्थिति में देवघर एन डी सी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग किया गया कि बंगाल में अविलम्ब राष्ट्रपति शासन लगाया जाए बंगाल की हिंसा की जांच एन आई ए के द्वारा करवाया जाय, बंगाल की कानून व्यवस्था का संचालन केन्द्रीय सुरक्षा बलों के हाथों में दिया जाए, बंगलादेशी रोहिंग्या घुसपैठिये की पहचान कर उनकों भारत से निकाला जाय बंगाल व बंगलादेश की 450 किलोमीटर की सीमा पर तार लगाने का काम अविलंब शुरू किया जाय जिसे ममता बनर्जी ने रोका हुआ था। आज के इस आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के सभी दायित्ववान सदस्य के साथ साथ समाज के सभी धार्मिक एवं सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन के सभी सनातनी शामिल थे। उपस्थित सदस्यों ने बंगाल की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए सनातनी हिंदू को जागरूक और संगठित होने का बिचार ब्यक्त किया। महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, विभाग सह मंत्री बिक्रम सिंह, जिला मंत्री अशोक चौधरी, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला कोषाध्यक्षज्ञ अजय कुमार सिन्हा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, शामिल थे। ज्ञात हो कि आज पूरे भारत में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के द्वारा बंगाल की घटना को लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया है और राष्ट्रपति महोदया जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। धरना स्थल में शामिल मौके पर प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह पूर्व विधायक नारायण दास धनंजय तिवारी सोना धारी झा सौरव पाठक चंदन मिश्रा धनंजय खवारे सुनील गुप्ता, नकुल राज, वीरू राजशाही, अशोक कुमार झा, छवि शंकर पंडित रीता चौरसिया विजया सिंह, करण शर्मा भैरव लाल गुप्ता पंकज कुमार निर्मल मिश्रा विनोद कुमार बरनवाल गौरी शंकर शर्मा संतोष दे अनिल कुमार शिव शंकर मंडल बम बम दुबे राहुल पाठक अलका सोनी संध्या कुमारी सुनील दरिहरे चंदन मिश्रा निरंजन ठाकुर, दिनबंधु बरनवाल, अशोक सिंह अमरनाथ सिंह अभयानंद झा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हैं