देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर। स्थानीय टॉवर चौक पर नगर में 29 मार्च को हिन्दू नव वर्ष चैत्र संवत 2082 के आगमन को लेकर निकलने वाली ऐतिहासिक भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा के पूर्व संध्या पर हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति द्वारा समीक्षा बैठक कर रूपरेखा तय की गई। मौके पर, हिन्दू विकास मंच (समग्र-भारत) के जिला अध्यक्ष प्रभाष गुप्ता ने कहा कि इस बार सनातन धर्म हिन्दू नव वर्ष विक्रम। संवत 2082 का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है। उन्होंने 29 मार्च के भव्य शोभा यात्रा में अधिक से अधिक लोगो के सम्मिलित होने की अपील की। साथ ही सभी से अपने-अपने घरों पर भगवान श्री राम की पताका फहराने व भगवा ध्वज फहराने व दीप जलाने की भी अपील की।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा