देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर, होटल राज, टॉवर चौक के समीप, काव्य किरण(कल्पना से कविता तक और कविता से मंच तक) संस्था द्वारा एक भव्य अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन आयोजन काव्य किरण के संस्थापक शोभा किरण (जमशेदपुर) एवं रोहित अम्बष्ट (दुमका) ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देवघर और पटना (AIMS) के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर आ० प्रो डॉ सौरभ वार्ष्णेय उपस्थित रहे। साथ ही उनकी धर्मपत्नी डॉ प्रतिमा गुप्ता भी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ संजय कुमार (एडिशनल प्रोफेसर एच ओ डी ऑफ एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर) उपस्थित रहे।समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय फलक पर अपनी कविता ( बाबा मुझे इतनी दूर मत ब्याहना ) से मशहूर कवयित्री निर्मला पुतुल जी (दुमका) विशिष्ट अतिथि रही,और वाह भाई वाह फेम कवि जतिन कुमार जी भी विशिष्ट कवि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह में कुल 14 कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जो भारत के अलग अलग राज्यों से पधारे थे। बिहार पटना से दिनेश कुमार रॉय पश्चिम बंगाल से अजय प्रसाद कोलकाता से रूपम महतो,लखीसराय से डॉ विजय विनीत ,जमशेदपुर से संजय सनेही ,दुमका से पवन मिश्रा एवम् पीयूष राज पारस ,हजारीबाग से अनंत ज्ञान ,पलामू से अंजनी दुबे जया लक्ष्मी, सरैयाहाट से विवेक मंडल और देवघर से सोनम झा सम्मिलित रही।
कवि सम्मेलन में विविध रसों की कविताएँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें वीर रस, श्रृंगार रस, हास्य और समाजिक चेतना से भरपूर काव्य रचनाएँ शामिल रहीं। श्रोताओं ने काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया और हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के संस्थापक शोभा किरण और रोहित अम्बष्ट ने सभी अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने और झारखंड में साहित्य के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही नई पौध को आगे लाने और भविष्य में इसी तरह के आयोजन कराते रहने के साथ अपनी हिंदी भाषा को संवृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा