
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

होली के त्यौहार को लेकर जिले में आज दिनांक 11.03.2025 को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न रेस्टोरेंट एवं होटलों का निरीक्षण करते हुए होटल माँ लक्ष्मी पेलेस, होटल बैद्यनाथ, होटल मेगनम, होटल Vioray, वैष्णवी होटल एंड रिसोर्ट आदि का जायजा लिया। इसके अलावा होटल माँ लक्ष्मी पैलेश में अनुज्ञप्ति की जगह पंजीयन पाया गया। साथ ही Water Testing Report नहीं पाया गया, जिसके पश्चात होटल को चेतावनी देते हुए एक हफ्ते के अंदर अनुज्ञप्ति हेतु आदेशित किया गया। वही संदेहास्पद पनीर का एक वैधानिक नमुना रासायनिक जाने हेतु संग्रह किया गया। वही होटल Vioray के किचन में Expire Garlic Bread पाया गया, जिसे नष्ट करवाते हुए 2,000 का अर्थ दंड लगया गया। साथ ही होटल वैष्णवी एंड रिसोर्ट के स्टोर में बिना Label Declaration के कुछ खाद्य पदार्थ के पैकेट पाए गए, जिये विक्रेता को वापस करने का आदेश देते हुए संदेहास्पद पनीर का वैधानिक नमूना रासायनिक जांच हेतु संग्रह किया गया, जिसे जांच हेतु भेजा जाएगा।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा