
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
होली के त्यौहार को लेकर जिले में आज दिनांक 11.03.2025 को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा विभिन्न रेस्टोरेंट एवं होटलों का निरीक्षण करते हुए होटल माँ लक्ष्मी पेलेस, होटल बैद्यनाथ, होटल मेगनम, होटल Vioray, वैष्णवी होटल एंड रिसोर्ट आदि का जायजा लिया। इसके

अलावा होटल माँ लक्ष्मी पैलेश में अनुज्ञप्ति की जगह पंजीयन पाया गया। साथ ही Water Testing Report नहीं पाया गया, जिसके पश्चात होटल को चेतावनी देते हुए एक हफ्ते के अंदर अनुज्ञप्ति हेतु आदेशित किया गया। वही संदेहास्पद पनीर का एक वैधानिक नमुना रासायनिक जाने हेतु संग्रह किया गया। वही होटल Vioray के किचन में

Expire Garlic Bread पाया गया, जिसे नष्ट करवाते हुए 2,000 का अर्थ दंड लगया गया। साथ ही होटल वैष्णवी एंड रिसोर्ट के स्टोर में बिना Label Declaration के कुछ खाद्य पदार्थ के पैकेट पाए गए, जिये विक्रेता को वापस करने का आदेश देते हुए संदेहास्पद पनीर का वैधानिक नमूना रासायनिक जांच हेतु संग्रह किया गया, जिसे जांच हेतु भेजा जाएगा।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*