
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर.झारखण्ड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मिश्रा, प्रदेश महासचिव मंगलेश्वर उरांव, मुकेश कुमार संगठन सचिव गिरिडीह, राजेश कुमार प्रधान सचिव गिरिडीह, प्रदेश उपमहासचिव जीवन तिवारी, प्रदेश उपसचिव अवदेश कुमार राम एवं प्रदेश संयोजक राजेश कुमार

मिश्र सभी के द्वारा संगठन के मुख्य संरक्षक सुनील खावड़े का स्वागत बुके देकर किया गया । साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई व मौके पर उनकी मंगल कामना की गई । इसके बाद आगामी माह अप्रैल में झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स

ऑर्गेनाइजेशन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन करने पर प्रदेश मुख्य संरक्षक डॉ0 सुनील खावड़े से विचार विमर्श किया गया । सर्व सम्मति से आगामी 13 अप्रैल 2025 को देवघर में ही आयोजन करने का निर्णय लिया गया

।मौक़े पर डॉ0 अश्वनी कुमार, अध्यक्ष छगन लाल रोज ,महासचिव माधुरी रोज महिला अध्यक्ष रजनीश राणा , उपमहासचिव , ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन उपस्थित थे.


More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा