नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

महाशिवरात्रि व शिव बारात के सफल संचालन में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि व शिवबारात के सफल संचालन को लेकर महाशिवरात्री महोत्सव 2025 सम्मान समारोह का आयोजन

कर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, अधिकारियों तथा कर्मियों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही महाशिवरात्रि व शिवबारात का सफलता पूर्वक

आयोजन संपन्न कराया जा सका है। आगे उन्होंने कहा कि सभी ने अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी तत्परता से की है और इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है। इस

महाशिवरात्री महोत्सव में जिले ने कई कीर्तिमान स्थापित किए है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि मेला के दौरान अधिकारियों, दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों

के पुरी कर्तव्यनिष्ठा व जवाबदेही के साथ अपने ड्यूटी का निर्वहन किया। जिसका परिणाम रहा कि पूरे महाशिवरात्रि 2025 को बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण व भयमुक्त

वातावरण में संपन्न कराया जा सका।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, उप निर्वाचन

पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, हेडक्वार्टर डीएसपी वेंकटेश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा

मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, ट्रैफिक इंचार्ज माईकल कोड़ा, सहयोगी अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।