देवघर से प्रेम रंजन झा संग युगल यादव का रिपोर्ट
देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाघमारी पंचायत के सिमराडीह आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम वार्ड नंबर के वार्ड सदस्या पचिया देवी के अध्यक्षता में किया गया। वहीं मासिक टीकाकरण का भी आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सिमराडीह गांव क्षेत्र से करीब साठ बच्चों के बीच स्वेटर वितरित किया गया। इस मौके पर एएनएम सूर्यमुनि किस्कू, सेविका राखी कुमारी, सहायिका संगीता कुमारी, स्वास्थ सहिया सुनीता देवी व आशा देवी एवं दर्जनों अभिभावक, धात्री, गर्भवती महिलाएं, बच्चे आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा