
देवघर से प्रेम रंजन झा संग युगल यादव का रिपोर्ट

देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स अस्पताल देवघर के बाहर स्थित एक निजी होटल में एक कर्मी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। जानकारी हो कि एम्स अस्पताल के बाहर स्थित पैराडाइज होटल में काम कर रहे युवक करों थाना क्षेत्र के जोड़मो स्थित चंदियाजोरी निवासी 21 वर्षीय रमेश रामानी पिता मंटू रवानी की मौत संदिग्ध अवस्था में गया है। जिसका शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना पर आसपास में सनसनी फैल गई। करीब दिन 10:00 बजे के बाद उसके घर वालों को जानकारी मिली। उसके बाद वहां से पूरे गांव से करीब सौ आदमी से अधिक घटना स्थल पर पहुंचे और होटल मालिक के द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उसे मारकर होटल के सोफे पर सुला दिया है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा के साथ छेड़छाड़ किया गया है। होटल मुख्य दरवाजा पर स्थित होटल में ग्राहकों के लिए लगे सोफे पर ही मृत पाया गया है। परिजनों का कहना है कि आखिर मृतक अपना बेड पर सोता था, तो यहां के मृत कैसे पाया गया। मृतक के हाथ में दाग है। वहीं मुंह से झाग निकला हुआ है। बताया कि होटल में बीते छः महीना से काम कर रहा था। जो होटल में व्यंजन को बनाने और होम डिलीवरी का काम करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि बीती रात को जल्दी ही होटल बंद कर दिया गया था, जबकि देर रात तक प्रत्येक होटल खुला रहता था। कई बिंदु को देखते हुए मृतक की हत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है। मृतक युवक ने उत्पाद सिपाही के बहाली में दौड़ में सफल हुआ था। वे घर का एकलौता पुत्र था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसके परिजन सुरेश रमानी, बरुण रमानी, मुकेश रमानी, रामदेव रमानी, बसंत रमानी व ग्रामीण भुनेश्वर मंडल, श्रीधर मंडल आदि ने होटल मालिक पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद शव को उठाने नहीं दिया है। वहीं देवीपुर थाना में दिनभर मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही है। अभी तक कोई हल नहीं निकला है। फिलहाल देवीपुर पुलिस के द्वारा शव और होटल के बाहर पुलिस अधिकारी व पुलिस बल को तैनात किया है।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन