नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी देवघर जिला के तत्वाधान में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार दास व आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार दास के नेतृत्व में कई मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञातव्य है कि महाराजा मेदिनीराय जी पलामू प्रमण्डल के यशस्वी व प्रतापी आदिवासी-मूलनिवासी राजा थे, जिनका गौरवशाली इतिहास रहा है, जिनके नाम पर डालटनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर किया गया है, वहीं शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर आजादी के बलीदानी सपूत है। जिनके नाम से नीलाम्बर पीताम्बर विश्व विद्यालय का नाम पड़ा है, ऐसे महान वीर सपूतो के प्रतिमा स्थापित करने हेतु बार-बार आवेदन दिये जाने के बावजूद जिला प्रशासन प्रतिमा स्थापित नही किया। तब बाध्य होकर संविधान बचाओ मोर्च ने बिरसा मुण्डा जी की 148वीं जयंती व झारखण्ड राज्य के 23वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नम्बर 2023 को तीनो महापुरुषों की प्रतिमा कचहरी परिसर में लगाया था।

परन्तु मेदिनीनगर सदर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा 25 नवम्बर 2023 को रात्री 9:00 बजे जे०सी०बी० मशीन से प्रतिमा हटवाया गया है, जिसके विरोध में पुनः उन प्रतिमाओं को स्थापित करने हेतु भीम आर्मी और संविधान बचाओ मोर्चा के सभी घटक दलों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना 12 दिसम्बर 2023 से जिला परिषद कार्यालय मेदिनीनगर, पलामू के समक्ष आज 19वीं दिन धरना जारी है, परन्तु जिला प्रशासन अभी तक धरना स्थल पर वार्ता करने तक नही आया, जिसे आदिवासी-मूलनिवासी समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।

1. महाराजा मेदिनीराय व शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा मोर्चा द्वारा प्रस्तावित स्थल समाहरणालय परिसर स्थित पार्क में लगवाया जाय।

2. प्रशासन द्वारा तीनो महापुरुषो की आदमकद प्रतिमा 20 जनवरी 2024 तक यदि प्रतिमा स्थापित नही करेगी तो भीम आर्मी देवघर से भीम आर्मी प्रदेश के।नेतृत्व में हजारों की संख्या के रांची पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास घेरेगी।

3.भीम आर्मी सहित संविधान बचाओ मोर्चा के घटक दल 31 दिसम्बर 2023 से अपना धरना यथावत जारी रखेगा। इस मौके पर भीम आर्मी के जिला सचिव क्रांतिकारी कृष्णा कुमार,आजाद समाज पार्टी के नेता नंदकिशोर यादव, बी के आनंद, मधुपुर प्रखंड कोषाध्यकष नितेश कुमार दास, सुशांत दास, महेंद्र तूरी, रविंद्र दास, अमरेश दास, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।