आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।इनर व्हील क्लब देवघर की पहल व अध्यक्ष सारिका साह की अगुवाई में सलूजा स्टील एंड पावर लिमिटेड के डायरेक्टर तरनजीत सिंह सलूजा के सौजन्य से सदर अस्पताल, देवघर में “घड़ी मीनार” लगवाया गया।
इसका उद्घाटन इनरव्हील क्लब की अंतरराष्ट्रीय मीडिया मैनेजर प्रभा रघुनंदन, देवघर सिविल सर्जन डॉ रंजन सिन्हा तथा सलूजा स्टील के डायरेक्टर चरणजीत सिंह सलूजा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
देवघर सिविल सर्जन की स्वीकृति मिलने के बाद ही अध्यक्ष सारिका साह ने इसे बनवाने की पहल की और सलूजा गोल्ड टीएमटी सरिया के प्रोपराइटर द्वारा इसे स्वीकृत किया गया और उनके सी एस आर फंड से इसका निर्माण कराया गया।जबकि उद्घाटन के समय सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।वहीं
30 फीट ऊंचे क्लॉक टावर के चारों ओर छोटा और सुंदर बगीचा भी बनवाया गया है जिससे कि अस्पताल की हरियाली और सुंदरता में बढ़ोतरी हो।इसके अलावे स्वास्थ्य से संबंधित कुछ जागरूकता भरे स्लोगंस पट्टिका भी लगाई गई है जिसमें तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान तथा सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के विषय में जानकारी दी गई है।
क्लॉक टावर बनने से अस्पताल मेंआने जाने वाले मरीजों एवं उसके परिजनों को वक्त देखने में सुविधा होगी।साथ ही उद्घाटन के बाद प्रभा रघुनंदन ने इनर व्हील के कार्यों के बारे में जानकारी दी कि कैसे यह संस्था अपनी पहल से समाज की छोटी-छोटी जरूरत को पूरा करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा की बूंद बूंद से घड़ा भरता है तो ऐसे ही छोटे-छोटे समाजोपयोगी प्रयास से समाज का उत्थान होता है।इसके लिए उन्होंने देवघर इनर व्हील क्लब के सदस्यों का साधुवाद किया।सिविल सर्जन ने भी अस्पताल परिसर में क्लॉक टावर लगाने की सराहना की तथा अध्यक्ष सारिका ने इसे लगवाने के लिए सलूजा गोल्ड के प्रोपराइटर तरनजीत सिंह सलूजा का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।इसके पश्चात क्लब की सदस्य डॉक्टर मंजू बैंकर, नमिता भगत, रूपा छावछरिया तथा कंचन मूर्ति ने क्लब द्वारा गोद लिए गए कुष्ठ आश्रम में जाकर आश्रम के लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए चालीस कंबलो का वितरण किया।मौके पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीमा मुंद्रा, रीता चौरसिया, ममता किरण, नीलिमा सिन्हा,रंजना मुंद्रा, रेखा सिंघानिया ,श्वेता केसरी,रूपा छावसारिया, नमिता चौधरी आदि उपस्थित थी।उक्त जानकारी क्लब की मीडिया प्रभारी कंचन मूर्ति साह ने दिया।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा