
देवघर से राजेश कुमार सिन्हा का रिपोर्ट
द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के सदस्यों की एक बैठक गुरुवार के दिन देवघर के सूचना भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य रुप से प्रेस क्लब के प्रस्तावित चुनाव तिथि को लेकर सहमति प्रदान की गई। आम सभा द्वारा पारित निर्णय के अनुसार आगामी 8 सितंबर को क्लब का चुनाव आयोजित होगा। द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त के दिन से क्लब के पदाधिकारियों के चुनाव नामांकन लिया जाएगा। जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। वहीं 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच(स्क्रूटिनी) होगी। 2 सितंबर के दिन नाम वापसी की तिथि है। 8 सितंबर के दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। रविवार की शाम 5 बजे से मतों की गिनती होगी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा