देवघर से प्रेम रंजन झा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नये अध्यक्ष कमलेश महतो कमलेश तथा झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बनाए जाने पर देवघर जिला कमिटी की ओर से जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने नेताद्वय को शुभकामनाऐं संदेश देते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही पार्टी आलाकमान के इस निर्णय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी तथा नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक दल के नेता को बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने समर्पित तथा जमीनी कार्यकर्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। नेता राहुल गांधी सिर्फ पिछड़ो तथा आदिवासियों की बात ही नहीं करते,उनका सम्मान भी करते हैं। इस निर्णय ने यह साबित कर दिया। इनके नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस संगठन काफी सशक्त रुप से उभरेगी तथा आसन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम लहरेगा। राज्य में हमारी सरकार बनेगी।
वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पार्टी के प्रति समर्पण भाव तथा कठिन संघर्ष कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा देने के लिए उनके कार्यों का सराहना किया। उनका भी हम शुक्रगुजार हैं। बधाई संदेश टेलीफोनिक तथा सोसल मीडिया के माध्यम से सभी दे रहे हैं। जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, महेश मणि द्वारी, प्रदेश सचिव फैयाज केसर, गणेश दास, मकसूद आलम, कृष्ण मोहन चौबे,मणिकांत यादव, सुभाष मंडल,अनुराग आनंद,
रवि बर्मा,अमित पांडेय, विकास राउत,संजीव चौधरी, मुशर्रफ अंसारी, बासुकी पंडित, धर्मेंद्र सिंह,अजय यादव,अश्विनी सिंह, शिवशंकर मंडल,अभिषेक दुबे, प्रियांशु, आशुतोष पासवान, प्रितम भारद्वाज,मो इमरान असर्फी, चंदन दास

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन