देवघर के प्रेम रंजन झा
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने मारगोमुंडा प्रखंड स्थित मारगोमुंडा पंचायत के मारगोमुंडा गांव केएसआर के मिशन स्कूल के लिए पंखे एवं एलईडी दिए।
उक्त अवसर पर देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला देवी एवं मारगोमुंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर शरण भी उपस्थित थे।
श्री मिश्रा एवं श्री कुमार ने कहा कि छात्रों की जरूरतों से संबंधित समय-समय पर बहुत सारी जरूरी सुविधाएं देवघर जिला इंटक की ओर से इस स्कूल के छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि पढ़ाई के मामले में उन्हें कहीं से भी किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े ।
स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज पंडित ने देवघर जिला इंटक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवघर जिला इंटक के इस कार्यकलाप से मुझे तो हौसला मिला ही है साथ ही स्कूल के छात्रों का भी मनोबल ऊंचा हुआ है।

More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*