देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर-श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की
सेवा करनें के लिए आम शहरी सहित दूसरे राज्यों के लोग उत्साहित रहते हैं और इस नेक कार्य मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।इसी क्रम में विलासी टाऊन के रहने वाले महेश मनी भगत ने चौथी सोमवार को पहुंचने वाले कांवरियों के बीच फल शर्बत चाय पानी आदि का वितरण किया।वहीं मौके पर थके कांवरिया भी सेवा प्राप्त कर काफी खुश नजर आ रहे थे।इस नेक कार्य को लेकर सेवक महेश मनी भगत ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान पहुंचने वाले कांवरियों की सेवा करते आ रहें हैं इस कार्य से उन्हें एक सुखद और सन्तुष्टप्रद अनुभूति होती है।आगे श्री भगत ने कहा कि जब तक बाबा बैधनाथ इस धरा पर रखेंगे मेरी सेवा जारी रहेगा।वहीं इस कार्य में उनके कई सहयोगियों ने महती भूमिका निभाई।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा