नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

22 जून को आजसू पार्टी देवघर जिला के तीनोंविधानसभा  में युवा सम्मेलन करके बलिदान दिवस मनाएगी

 

 

देवघर से आदर्श लक्ष्य का रिपोर्ट

》आज दिनांक 18 जून, 2024 को आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति कर यह महत्वपूर्ण जानकारी दी गई की आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार *दिनांक 22 जून, 2024 को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस के दिन को आजसू पार्टी पूरे प्रदेश में “बलिदान दिवस” के रूप में मनाएगी* | इसी क्रम में देवघर जिले के तीनों विधानसभा – मधुपुर विधानसभा, सारठ विधानसभा एवं देवघर विधानसभा में युवा सम्मेलन किया जाएगा जिसमे तीनों विधानसभा से हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता सामील होंगे | उक्त कार्यक्रम 22 जून, 2024 को तीनों विधानसभा में एक साथ सभी जगहों पर किया जाएगा जिसमे मुख्य अतिथि सह परवेक्षक के रूप में आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह देवघर जिला प्रभारी आदरणीय श्री ब्रिजमोहन कुमार (पूर्व आईएएस) तीनों जगहों पर मौजूद रहेगे एवं युवा कार्यकर्ताओ का जज्बा बढ़ाएंगे | इस दिन विधानसभा छेत्रों में वीडियो के माध्यम से प्रजेक्टर पर युवाओ को झारखंड गठन के उद्देश्यों से भी अवगत कराया जाएगा | साथ ही झारखंड अलग राज्य गठन करने के दौरान उन सभी महान पुरुषों जिनके बलिदान से आज हमे यह राज्य मिला है उनकी याद में तीनों विधानसभा में 100-100 वृक्ष पार्टी द्वारा लगाया जाएगा | *उपरोक्त वर्णित कार्यक्रम के लिए तीनों विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम संयुक्त प्रभारी नियुक्त किए जा रहे है :*

*1. मधुपुर विधानसभा* – मो० नाज़िम रजा, ऐड्वकेट जीशान अंसारी, संजय यादव, सहबाज़
कुरेशी, गुड्डू शर्मा, रोहित यादव, समीर अंसारी, आरिफ़ अंसारी, शराफह शेख, करामात शेख एवं अमन अंसारी
*2. सारठ विधानसभा* – अरुण महतो, दीपक सिंह, बम शंकर शाही, गौतम महतो, मनोरंजन महतो, राजकुमार गिरी, बाबू महतो, लक्ष्मण दास, नरेश महतो, गोपाल राय एवं शंकर मलीक
*3. देवघर विधानसभा* – बिनोद कुमार, अनिल झा, देवेन्द्र मिश्रा, नंदन सिंह, जया देवी, अजित बर्नवाल, मुरारी प्रसाद केशरी, रविकांत झा, अविनाश कुमार, यादव, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश पोद्दार, पार्थ सारथी, नवनीत राज, कुणाल किशोर ठाकुर, सुमित राव |