देवघर से आशुतोष झा संग प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर।आयुष्मान पखवाड़ा 15 जून से 29 जून तक पूरे राज्य के गुलाबी पीला एवं हर राशन कार्ड धारी परिवार 5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज कर सकते हैं जिसको लेकर आज पुराना सदर अस्पताल से आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली

को हरा झंडी दिखाकर डीएलओ मनोज गुप्ता, डॉ प्रमोद सिंह के नेतृत्व में निकल गई जो नगर भ्रमण करते हुए पुनःसदर अस्पताल में संपन्न किया गया जिसमें दर्जनों की संख्या में एएनएम नेत्र चिकित्सक प्रमोद सिंह बीटीटी शंकर दयाल
एएनएम स्कूल की वार्डन सोनी कुमारी एवं आयुष्मान मित्र ने भाग लिया मौके पर डीएलओ मनोज गुप्ता ने कहां की यह सुनहरा अवसर है सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्राइवेट सदर अस्पताल सहिया के द्वारा घर पर जाकर ऑनलाइन भी इस

योजना का कार्ड बनवाया जा रहा है और लोग खुद भी ऐप के माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं जिससे परिवार

के लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल पाएगा जिसके लिए लोगों से उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस

योजना का लाभ उठाएं जिसको लेकर आज यह रैली निकाली गई।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा