नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सदर अस्पताल में नर्स डे आयोजित

 

देवघर से आशुतोष झा संग प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर सदर अस्पताल में डॉक्टर रवि रंजन एवं डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में नर्स डे कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसमें सभी नसों को सम्मानित करते हुए उनके सम्मान में डॉक्टर रवि रंजन ने कहा कि नर्स डे मनाने के पीछे कई सारे

उद्देश्य हैं खासकर इस क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं का

मनोबल बढ़ाना एवं लोगों के बीच में इन लोगों के लिए सम्मान मिले इस उद्देश्य से उनके कार्यों का सराहना किया और सभी को नर्स डे के उपलक्ष में बधाई दी वही डॉक्टर अनिल कुमार ने नर्स को मरीज के लिए वरदान कहा और इसका जीता जागता मिसाल पेश किया नर्स डे मनाने के पीछे

के उद्देश्य के बारे में भी उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि फ्लोरेंस का जन्म इटली के फ्लोरेंस में 12 मई सन् 1820 को हुआ था। वह एक अत्यधिक संपन्न व समृद्ध परिवार की महिला थीं लेकिन होश संभालते ही उनके मन में नर्स बनकर सेवा करने की ऐसी चाह जगी कि माता-पिता के तीव्र विरोध

के बावजूद उन्होंने अपने दिल की आवाज ही सुनी। हर साल 12 मई यानि फ्लोरेंस के जन्म दिवस के दिन दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। 1965 से अभी तक यह दिन हर साल इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमेरिका

के स्वास्थ्य, शिक्षा व कल्याण विभाग के एक अधिकारी डोरोथी सुदरलैंड ने पहली बार नर्स दिवस मनाने का प्रस्ताव 1953 में रखा था। साल 1974 में उनके जन्मदिन 12 मई को ही अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डेविट डी. आइजनहावर ने की थी।

नर्सिंग व्यवसाय को समाज में उचित सम्मान प्राप्त हो। इस वजह से हर साल 12 मई को देश में नर्सिंग में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1973 में भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय ने की थी। अब तक कुल 250 के करीब नर्सों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है तथा इस पुरस्कार की अहमियत इसी बात से प्रकट होती है कि इसे देश के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। इस पुरस्कार में 50 हजार

रुपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाता है। इस दिन को लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबी में एक कैंडल लैंप सेवा का आयोजन करके मनाया जाता है। इस आयोजन में कैंडल लैंप एक नर्स से दूसरे को सौंप दिया जाता है, जो कि एक नर्स से दूसरी नर्स के पास नॉलेज ट्रांसफर का प्रतीक है।अमेरिका और कनाडा में पूरे सप्ताह इसे नर्सिंग वीक के रूप में मनाया जाता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी तमाम नर्सिंग

समारोहों का आयोजन होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में सदर अस्पताल की सभी नर्स मौके पर मौजूद थी।मौके पर कुमारी पूनम गीता मरांडी अनिता कुमारी अंजू कुमारी सावित्री कुमारी रीना साहा वीणा कुमारी रिंकू कुमारी सुनीता कुमारी अनुराधा कुमारी सिंधु कुमारी बिंदु कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।