अनुकम्पा व पेंशन से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त
देवघर से प्रेम रंजन झा
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 13.03.2024 को जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों के साथ

रिक्त पदो, पेंशन से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यालयों में सेवा निवृत हुए कर्मियों के बाद रिक्त पदों की जानकारियों से अवगत हुए। साथ ही अनुकम्प व पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। वही बैठक के दौरान 17 अनुकम्पा से जुड़े आवेदनों में 13 आवेदनों को स्वीकृत किया गया, जिनमें 02 चौकीदार और 11 अन्य कर्मी हैं। आगे उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्थानांतरण एवं पदस्थापन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

बैठक के दौरान : उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा