
देवघर से प्रेम रंजन झा
देवघर।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज शनिवार को देवघर के एक होटल सभागार में गोड्डा लोकसभा स्तरीय समन्वय सिमिति की बैठक की

गई। बैठक में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुल अहमद मीर, कांग्रेश झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक इरफान अंसारी, विधायक प्रदीप यादव,

विधयाक दीपिका सिंह पांडे सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे। मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुल अहमद मीर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस के

सभी जिला अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस नेता दिनेशआनंद के साथ लगातार बैठक की जा रही है।आगामी लोकसभा चुनाव में किस तरह से कांग्रेस अपना जीत हासिल करें इसको

लेकर रणनीति तैयार की जा रही है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा दो बार देश मे न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है, इससे जनता को उनकी गारंटी पर

भरोसा हो गया है, जिस तरह से भाजपा के द्वारा किए गए कार्य को लेकर देश के युवा, महिला, पिछड़ा सहित अन्य लोग ठगा महसूस कर रहा था, वहीं अब राहुल गांधी के पद यात्रा

और न्याय यात्रा से हरएक लोगो के दिल मे उम्मीद जगी है, इसके साथ ही भाजपा सिर्फ और सिर्फ नारेबाजी कर 400 पार कह रही है, हकीकत यह है कि भाजपा को मैजिक नंबर

भी पार करना इस चुनाव में मुश्किल लग रहा है। जिस तरह से राहुल गांधी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है इससे भाजपा पूरी तरह से घबराई हुई है, इसके साथ ही झारखंड में कुल 14

सीटों के लिए कौन से पार्टी को कौन से सीट देना है यह भी 1 से 2 दिन में साफ हो जाएगा, इसके साथ गोड्डा लोकसभा में कौन प्रत्यासी होंगे इसको लेकर उन्होंने कहा कि इलेक्शन

कमिशन आफ इंडिया के द्वारा तिथि आने के बाद यह घोषणा की जाएगी। इसके अलावे झारखंड में 14 सीटों के लिए 8 सीटों के बैठक की गई है, वही बाकी बचे सीटों के लिए जल्द

ही कांग्रेस अपने कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ बैठक करेगी और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा