देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
आज दिनांक 16.02.2024 को देवघर जिला के 28वें जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के रूप में आज श्री राहुल कुमार भारती ने निवर्तमान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि

कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी ने कहा कि जनसम्पर्कीय कार्यों के लिए जो सरकार ने मुझे दायित्व सौपा है, उस पर शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा। साथ ही सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के साथ मीडिया से बेहतर समन्वय की दिशा में कार्य करने का प्रयास करूंगा। आगे उन्होंने कहा कि हमें हर परिस्थिति में अच्छा कार्य करना है और हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले अंतिम व्यक्ति का ख्याल मन में रहे।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी, कार्यालय कर्मी व विभिन्न संस्थानों के मीडिया कर्मी आदि उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा